उत्तर प्रदेश/ जिला संभल प्रभारी यातायात जगरोशन सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान - NEWS UP BHARAT

Breaking

Tuesday, 15 September 2026

उत्तर प्रदेश/ जिला संभल प्रभारी यातायात जगरोशन सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान

  (विनय कुमार राठौर)
सम्भल/चन्दौसी। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात अजीत सिंह के निर्देशन में प्रभारी यातायात जगरोशन सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान जनपद में टेंपो एवं ई-रिक्शा में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाने तथा बिना फिटनेस के वाहन संचालित करने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। इसके साथ ही अन्य वाहनों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन किए जाने पर प्रवर्तन की कार्रवाई की गई।
प्रभारी यातायात जगरोशन सिंह ने बताया कि संभल यातायात पुलिस का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाना है। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग और बिना फिटनेस के वाहन संचालन को किसी भी स्थिति में बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। यातायात नियमों के पालन को लेकर यह अभियान लगातार जारी रहेगा

पाठक संख्या ....