संभल/ चंदौसी गणेश चौथ मेले में देर रात बवाल, दो गुटों में जमकर मारपीट युवकों ने बेल्ट से किया हमला, मेले में मची अफरा-तफरी—10 हिरासत में - NEWS UP BHARAT

Breaking

Tuesday, 15 September 2026

संभल/ चंदौसी गणेश चौथ मेले में देर रात बवाल, दो गुटों में जमकर मारपीट युवकों ने बेल्ट से किया हमला, मेले में मची अफरा-तफरी—10 हिरासत में


चन्दौसी (सम्भल)। यूपी न्यूज़ भारत संवाददाता।
गणेश चौथ मेले में सोमवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मामूली कहासुनी के बाद दो गुटों के युवक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और युवकों ने एक-दूसरे पर बेल्ट से हमला करना शुरू कर दिया। घटना के बाद मेले में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
बताया गया कि भगवान गणेश की रथयात्रा के दौरान देर रात तक मेले में भारी भीड़ मौजूद थी। करीब 11 बजे कोतवाली से कुछ दूरी पर युवकों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के युवक बेल्ट निकालकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में कुछ युवक बेल्ट से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में 10 युवकों को हिरासत में लेकर शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान किया। कोतवाल संत कुमार ने बताया कि रथयात्रा और मेले में शांति व्यवस्था बिगाड़ने के मामले में कार्रवाई की गई है।

पाठक संख्या ....