बहजोई/जिला संभल - जन चौपाल गाँव की समस्या,गाँव में समाधान का आयोजन - NEWS UP BHARAT

Breaking

Wednesday, 9 July 2025

बहजोई/जिला संभल - जन चौपाल गाँव की समस्या,गाँव में समाधान का आयोजन


विकासखंड असमोली के ग्राम ऐंचौडा कम्बोह में जिलाधिकारी डाॅ.राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में जन चौपाल गाँव की समस्या,गाँव में समाधान का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों जैसे स्वास्थ्य विभाग,आईसीडीएस विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा कैम्प एवं शासन की योजनाओं से संबंधित स्टाल लगाए गये ताकि ग्रामीण लोग शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।  

जिला समाज कल्याण अधिकारी के द्वारा समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत  संचालित विभिन्न योजनाओं के विषय में बताया गया। उन्होंने पेंशन एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के विषय में  ग्राम चौपाल  में उपस्थित लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी उन्होंने बताया  कि शासन द्वारा पहले लाभार्थी को 51 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाती थी जिसको बढाकर अब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह  योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थी को  एक लाख रुपये की धनराशि दी जाती है। मुख्य विकास अधिकारी ने चौपाल में उपस्थित लोगों से कहा कि इस योजना का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें।

किसानों के लिए
      उप कृषि निदेशक के द्वारा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा कृषि  यंत्रीकरण एवं पीएम कुसुम योजना आदि के विषय मे उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा ऐंचौडा कम्बोह ग्राम को श्री अन्न गाँव  घोषित किया गया और उन्होंने बैठक में उपस्थित किसानों को अपने खेतों में कीटनाशक का प्रयोग न करने के लिए भी प्रेरित किया तथा कहा कि  जैविक खेती को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने महाराष्ट्र के हिवरे बाजार गांव के विकास के विषय में भी जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा  एम्बुलेंस सेवा 102,108 तथा जननी सुरक्षा योजना एवं गोल्डन कार्ड आदि के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि एएनएम अपना रजिस्टर पूरा करें तथा जो आशा अपना काम प्राथमिकता से नहीं कर रही है उसको हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने हेपेटाइटिस सी से बचाव के विषय में भी जानकारी दी।

जिला विकास अधिकारी ने मनरेगा, कैच दॅ रेन के विषय में जानकारी दी और उन्होंन अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण के अंतर्गत जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक ग्रामीण अपने खेत खलिहानों में ट्रेंच की खुदाई करें। और उन्होंने अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जन चौपाल में उपस्थित सभी लोगों से कहा कि सहजन का पौधा   अपने घरों में अवश्य लगाएं।

परियोजना निदेशक डीआरडीए ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के विषय में जानकारी दी और उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत जो आवास तैयार किया जा रहे हैं वह पात्र लाभार्थी अपने घर के पास ट्रेंच की खुदाई करें ताकि अधिक से अधिक जल संरक्षण किया जा सके और साथ ही दो सहजन  के पौधे भी  रोपित करें।

माननीय पूर्व मंत्री उदयभान सिंह ने भी ग्राम चौपाल में लोगों के साथ शिक्षा एवं स्वास्थ्य के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की। जिलाधिकारी ने ग्राम चौपाल के अंतर्गत ग्राम  कुल के विषय में जानकारी दी और उन्होंने बैठक में उपस्थित लोगों से कहा कि ऐंचौड़ा कम्बोह में भगवान कल्कि के मंदिर के निर्माण के पश्चात यहां दूर-दूर से  श्रद्धालु एवं पर्यटक आएंगे सबको मिलकर इस ग्राम को आदर्श ग्राम बनाना है ताकि पूरे देश एवं विश्व में एक अच्छा संदेश जा सके।  जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक ग्राम चौपाल से पहले ग्राम चौपाल के विषय में बताया जाए और महाराष्ट्र के हिवरे बाजार एवं रालेगण सिद्धि के विषय में भी लोगों को जानकारी दी जाए। जिलाधिकारी ने लोगों से कहा की अपने घरों के आगे एक सोख्ता भी बनाएं  जिससे जल संरक्षण हो सके एवं जल भराव की स्थिति से भी बचा जा सके। जिलाधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों में युग्मन के विषय में भी जानकारी दी उन्होंने बताया कि दो स्कूलों को जोड़ा जा रहा है जिससे स्कूलों में अच्छी पढाई होगी तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी। जिलाधिकारी एवं माननीय पूर्व मंत्री द्वारा आईसीडीएस विभाग के अंतर्गत गोद भराई एवं अन्नप्राशन कराया गया  एवं कृषि विभाग के  अंतर्गत मिलेट्स एवं दलहन योजना के अंतर्गत 50 किसानों को बीज की मिनी किट वितरित की गई। जिसमें 12 किसानों को दलहन 13 किसानों को तिलहन एवं 25 किसानों को श्री  अन्न से संबंधित रागी एवं  सांवा के बीज की मिनी  किट का वितरण किया गया। लोगों को जैविक विधि से कृषि करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञान सिंह,  उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी,जिला विद्यालय निरीक्षक श्यामा कुमार,  जिला समाज कल्याण अधिकारी तिनेज कुमार,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ,सीडीपीओ रचना यादव, खंड विकास अधिकारी असमोली रिजवान हुसैन एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे 
web counter free
पाठक संख्या 

पाठक संख्या ....