चंदौसी /जिला संभल सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर चन्दौसी में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम, मंदिर में गूंजा जनसेवा का संदेश - NEWS UP BHARAT

Breaking

Thursday, 17 September 2026

चंदौसी /जिला संभल सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर चन्दौसी में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम, मंदिर में गूंजा जनसेवा का संदेश

प्रधानमंत्री मोदी के सेवा के 25 वर्ष पर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम
सम्भल/चन्दौसी। श्री गणेश मेला परिषद (रजि.) चन्दौसी की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सेवा के 25 वर्ष’ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को श्री गणेश मंदिर सिद्धपीठ में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सुशासन, गरीब कल्याण, राष्ट्र निर्माण और जनसेवा की भावना को केंद्र में रखते हुए सेवा एवं समर्पण के कार्यों को स्मरण किया गया।
‘जिसने जीवन संवारा, उसे आशीर्वाद हमारा’ के भाव के साथ श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। दीप प्रज्ज्वलन और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी तथा विशिष्ट अतिथि राज्य कर विभाग के उपायुक्त धर्मेन्द्र कुमार रहे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. शेखर वार्ष्णेय रहे।
इस अवसर पर श्री गणेश मेला परिषद के मुख्य सचिव हरिगोपाल वार्ष्णेय, ललित किशोर गुप्ता, सुधीर गुप्ता, रविंद्र कुमार ‘रूपी’, मनोज गुप्ता ‘मीनू’, डॉ. राजीव गुप्ता, विनय सर्राफ, एडवोकेट लोकेंद्र शर्मा, मेजर शशिकांत गुप्ता, हाजी इश्तयाक बेग, मो. फईमुद्दीन सहित परिषद के पदाधिकारी, श्रद्धालु और नगरवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

पाठक संख्या ....