उझारी/जिला अमरोहा - छुट्टा पशु की टक्कर लगने पर बाइक सवार युवक की मौत, परिजनो में मचा कोहराम - NEWS UP BHARAT

Breaking

Wednesday, 9 July 2025

उझारी/जिला अमरोहा - छुट्टा पशु की टक्कर लगने पर बाइक सवार युवक की मौत, परिजनो में मचा कोहराम

www.newsupbharat.blogspot.com
मृतक नदीम की फाइल फोटो 

प्रदेश की सत्ता मे आसीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा किये गए तमाम प्रयासो के बाद भी गौवंशीय पशुओ के संरक्षण का कार्य पूरा नही ही सका है। गौवंशीय पशुओ को संरक्षित करने हेतु सरकार द्वारा प्रदेश भर में गौशालाओ का निर्माण कराया गया है। इसके बाद भी इन गौशालाओ मे रखे गए पशुओ हेतु भी चारा उपलब्ध न हो पाने अथवा ऐसी ही किसी समस्या से जुड़े समाचार मीडिया माध्यमो की सुर्खिया बने रहते है। गौशालाओ मे संरक्षित पशुओ के साथ ही तमाम गौवंशीय पशु सड़को पर भी टहलते देखे जा सकते है। सड़को पर भटक रहे ये गौवंशीय पशु आये दिन किसी ने किसी हादसे का कारण बनते रहते है। ऐसा ही एक मामला जिला अमरोहा से प्रकाश मे आया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार नदीम आयु 35 वर्ष पुत्र हाजी कल्लन निवासी मोहल्ला मंसूरपुर, थाना क्षेत्र उझारी कल मंगलवार की रात बाइक द्वारा अपने घर से घेर पर जा रहा था। इसी दौरान हसनपुर - सम्भल मार्ग पर पहुंचने पर एक छुट्टा पशु ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना मे नदीम गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनो ने गंभीर रूप से घायल नदीम को उझारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहाँ उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सको ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन नदीम को लेकर मुरादाबाद के अस्पताल पहुँचे।यहाँ चिकित्सको ने नदीम को मृत घोषित कर दिया।


मृतक अपने पीछे पत्नी के साथ ही चार बेटे व दो बेटियो को छोड़ गया है। नदीम की मौत के बाद परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है। समाचार मिलने तक इस मामले की कोई सूचना पुलिस को नही दी गयी है।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या 


पाठक संख्या ....