कोतवाली देहात/जिला बिजनौर - आपसी विवाद के बाद पति -पत्नी ने किया जान देने का प्रयास, महिला की मौत, पति गंभीर - NEWS UP BHARAT

Breaking

Wednesday, 25 June 2025

कोतवाली देहात/जिला बिजनौर - आपसी विवाद के बाद पति -पत्नी ने किया जान देने का प्रयास, महिला की मौत, पति गंभीर

www.newsindia17.com
जिला बिजनौर का कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गाँव से दर्दनाक घटना प्रकाश मे आयी है। यहाँ कल मंगलवार की देर रात हुए आपसी विवाद के बाद एक दंपत्ति ने फांसी लगा ली। इस घटना के पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पति को गंभीर हालत मे एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरेंद्र कुमार की पुत्री त्रिवेणी की शादी करीब 6 वर्ष पूर्व शुभम निवासी गाँव राँडोवाला के साथ हुई थी। इस समय दोनों के एक वर्ष का पुत्र व डेढ़ वर्ष की पुत्री है। कल मंगलवार की देर रात शुभम व त्रिवेणी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते दोनो ने फांसी लगाने जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। दोनों ने घर के एक कमरे में कुंडे से रस्सी बाँधने के बाद फांसी लगा ली। परिजनो द्वारा दरवाजा तोड़कर कमरे मे आने से पूर्व ही त्रिवेणी की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने समय रहते शुभम को फंदे से उतार लिया।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी व एसपी ग्रामीण ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी की। अस्पताल सूत्रों के अनुसार शुभम को अभी वेंटिलेटर पर रखा हुआ है। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या 


पाठक संख्या ....