जिला मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र निवासी एक नवविवाहिता ने अपने देवर पर दुष्कर्म करने व शिकायत करने पर पति द्वारा तीन तलाक देकर घर से निकाल दिए जाने का आरोप लगाया है। एसएसपी के समक्ष पेश हुई महिला ने आपबीती सुनाकर मदद की गुहार लगाई है। एसएसपी के आदेश पर डिलारी थाने मे मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
आज बुधवार को एसएसपी सतपाल अंतिल से की गयी शिकायत मे डिलारी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसका निकाह अक्टूबर 2024 में बिलारी निवासी एक युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल वालो ने दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। महिला के अनुसार उसका पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य उसके साथ आयेदिन मारपीट करने लगे थे। इस सबके बीच गत 20 जून को घर में अकेली होने पर देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला द्वारा विरोध किये जाने पर देवर ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद 24 जून को घर आये पति से महिला ने देवर की करतूत कह सुनाई। इस पर पति भड़क गया और मारपीट करते हुए तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। एसएसपी सतपाल अंतिल के आदेश पर डिलारी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

