उत्तर प्रदेश /जिला संभल चंदौसी गणेश मेले के श्री भूपाल रंगमंच पर सजीं मनमोहक रंगोलियां - NEWS UP BHARAT

Breaking

Tuesday, 15 September 2026

उत्तर प्रदेश /जिला संभल चंदौसी गणेश मेले के श्री भूपाल रंगमंच पर सजीं मनमोहक रंगोलियां

रामप्यारी कन्या इंटर कॉलेज की आरोही-वंदना ने जीता प्रथम स्थान
चन्दौसी। मेला गणेश चौथ-2026 के 66वें महोत्सव के अंतर्गत श्री गणेश मेला परिषद (रजि.) चन्दौसी की ओर से श्री भूपाल रंगमंच पर स्व. पीके अग्रवाल एवं स्व. रतन नन्दन की स्मृति में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं मेला प्रभारी गजेन्द्र सिंह ने किया।
प्रतियोगिता में नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कुल 40 प्रतिभागियों ने 20 टीमों के रूप में हिस्सा लिया और रंगों तथा रचनात्मकता के माध्यम से आकर्षक एवं मनमोहक रंगोलियां सजाईं। प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न विषयों को रंगोली के माध्यम से सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसकी उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में चन्दौसी पब्लिक स्कूल की कला प्रवक्ता दीपा सैनी एवं नीतू चौधरी तथा ओपीजीएम की कला प्रवक्ता रेखा चक्रवर्ती शामिल रहीं। प्रतियोगिता के संयोजक हरीश कठेरिया एवं जयशंकर दुबे रहे, जबकि संचालन विपिन बालाजी ने किया।
प्रतियोगिता में पंचम स्थान डॉ. भीमराव अंबेडकर स्कूल, पथरा की टीम चिंकी एवं एजा ने प्राप्त किया। चतुर्थ स्थान न्यू सत्यम एकेडमी की पाखी एवं एंजेल की टीम को मिला। तृतीय स्थान एसएम इंटर कॉलेज की प्रज्ञान एवं दीपक की टीम ने हासिल किया। द्वितीय स्थान श्री अक्रूर जी कन्या पाठशाला की निधि एवं अनुष्का की टीम ने प्राप्त किया।
वहीं प्रथम स्थान रामप्यारी कन्या इंटर कॉलेज की टीम की आरोही एवं वंदना ने हासिल किया। विजेता टीम को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
मेला परिषद की ओर से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी 40 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर श्री गणेश मेला परिषद के मुख्य सचिव हरिगोपाल वार्ष्णेय, ललित किशोर गुप्ता, सुधीर गुप्ता, रविंद्र कुमार ‘रूपी’, मनोज गुप्ता ‘मीनू’, डॉ. राजीव गुप्ता, विनय सर्राफ, एडवोकेट लोकेंद्र शर्मा, प्रजीत कुमार ‘लालू’, मेजर शशिकांत गुप्ता, सतेन्द्र ‘मामा’, मुकेश वार्ष्णेय ‘ब्रेड’, प्रभात कृष्णा, प्रफुल्ल कुमार, राहुल चौधरी, संजय गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, डॉ. शेखर वार्ष्णेय, सुशांत गुप्ता, शुभम अग्रवाल, हाजी इशत्याग बेग, मो. फईमुद्दीन, आशुतोष वार्ष्णेय, धर्मेश ‘जॉनी’, प्रमोद गुरु, आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

पाठक संख्या ....