चंदौसी/ जिला संभल- गणेश चतुर्थी को लेकर अधिकारियों ने यात्रा मार्ग, मेला स्थल और व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिशा-निर्देश दिए। - NEWS UP BHARAT

Breaking

Tuesday, 8 September 2026

चंदौसी/ जिला संभल- गणेश चतुर्थी को लेकर अधिकारियों ने यात्रा मार्ग, मेला स्थल और व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिशा-निर्देश दिए।


चंदौसी। गणेश चतुर्थी पर निकलने वाली रथयात्रा और मेले को लेकर प्रशासन व पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार शाम एसडीएम व पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने बाइक से रथयात्रा मार्ग और मेला स्थल का निरीक्षण किया।
गणेश चतुर्थी मेला 12 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होगा, जबकि भगवान गणेश की विशाल रथयात्रा 14 सितंबर को निकाली जाएगी। अधिकारियों ने यात्रा मार्ग, मेला स्थल और व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस व प्रशासन के अधिकारी, नगर पालिका के ईओ और मेला कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

पाठक संख्या ....