चन्दौसी में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज - NEWS UP BHARAT

Breaking

Thursday, 28 May 2026

चन्दौसी में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज

चन्दौसी। नगर में ईद-उल-अजहा का पर्व शुक्रवार को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के वातावरण में मनाया गया। शहर की जामा मस्जिदों एवं ईदगाहों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की और देश में अमन-चैन, खुशहाली तथा तरक्की के लिए विशेष दुआ मांगी।
सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।
ईद-उल-अजहा के अवसर पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। नगर के प्रमुख नमाज स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। अधिकारियों ने लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन की मुस्तैदी और लोगों के सहयोग से पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

पाठक संख्या ....