लखनऊ /यूपी में शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई बकरीद - NEWS UP BHARAT

Breaking

Thursday, 28 May 2026

लखनऊ /यूपी में शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई बकरीद

लखनऊ। पूरे उत्तर प्रदेश में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार अकीदत, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। विभिन्न जिलों की मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इसके बाद घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की गई तथा पारंपरिक व्यंजन बनाए गए। कई स्थानों पर लोगों ने कब्रिस्तानों में पहुंचकर अपने पूर्वजों की कब्रों पर फातिहा पढ़ी। 
त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मस्जिदों और ईदगाहों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा तथा कई जगह ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। अधिकारियों ने बताया कि पूरे प्रदेश में पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

पाठक संख्या ....