प्राचीन ब्रह्मव्रत तीर्थ तालाब की लगभग 2.5 हेक्टेयर (करीब 40 बीघा) भूमि को अतिक्रमण मुक्त - NEWS UP BHARAT

Breaking

Wednesday, 27 May 2026

प्राचीन ब्रह्मव्रत तीर्थ तालाब की लगभग 2.5 हेक्टेयर (करीब 40 बीघा) भूमि को अतिक्रमण मुक्त

संभल /बहजोई–जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देश पर तहसील सम्भल के ग्राम मुजाहिदपुर सराय स्थित प्राचीन ब्रह्मव्रत तीर्थ तालाब की लगभग 2.5 हेक्टेयर (करीब 40 बीघा) भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी निधि पटेल के नेतृत्व में की गई।
     राजस्व टीम में तहसीलदार धीरेन्द्र कुमार सिंह एवं नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल शामिल रहे। टीम ने तालाब की भूमि का चिन्हीकरण कर अवैध कब्जा हटाया। प्रशासन ने बताया कि जनपद में चकमार्गों, तालाबों और सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।
   जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को 2 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल वाले तालाबों की सूची तैयार कर कब्जा हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि तालाबों का संरक्षण जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के लिए बेहद आवश्यक है तथा सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्राचीन ब्रह्मव्रत तीर्थ तालाब की लगभग 2.5 हेक्टेयर (करीब 40 बीघा) भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया

पाठक संख्या ....