नहटौर/जिला बिजनौर - तेज रफ्तार बाइक की चपेट मे आकर साईकिल सवार किसान की मौत, पुलिस जाँच मे जुटी - NEWS UP BHARAT

Breaking

Tuesday, 17 June 2025

नहटौर/जिला बिजनौर - तेज रफ्तार बाइक की चपेट मे आकर साईकिल सवार किसान की मौत, पुलिस जाँच मे जुटी

www.newsindia17.com
जिला बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र मे हुई सड़क दुर्घटना मे एक किसान की मौत हो गयी। किसान की मौत के बाद से परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पुत्र द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव फलौदी का निवासी जगदीश सैनी आयु 55 वर्ष पुत्र छोटिया सिंह किसान थे। प्रतिदिन की तरह जगदीश सैनी आज मंगलवार को भी अपने खेत पर गए थे। देर शाम जब वह साईकिल द्वारा घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान पैजनिया रोड पर गाँव के सामने एक तेज रफ्तार बाइक ने जगदीश की साईकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन व ग्रामीण जगदीश को उपचार हेतु एक निजी अस्पताल ले गए। जहाँ उपचार के दौरान जगदीश की मौत हो गयी।

प्रत्यशदर्शियों के अनुसार इस दुर्घटना में बाइक सवार भी घायल हुआ है। वह बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे मे ले लिया है। पुलिस ने मृतक के पुत्र द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या 


पाठक संख्या ....