पुलिस ने जानलेवा हमले व हत्या के मामले मे वाँछित 01 को गिरफ्तार कर भेजा जेल, अन्य की तलाश जारी - NEWS UP BHARAT

Breaking

Thursday, 19 June 2025

पुलिस ने जानलेवा हमले व हत्या के मामले मे वाँछित 01 को गिरफ्तार कर भेजा जेल, अन्य की तलाश जारी

www.newsindia17.com

पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देशन मे अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत गिरफ्तारियो का क्रम निरंतर जारी है। इसी क्रम मे चांदपुर पुलिस ने आज गुरुवार को जानलेवा हमले व हत्या के मामले मे वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किये गए आरोपी का सुसंगत धाराओं मे चालान कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट मे बताया गया कि गत 16 जून को इकबाल पुत्र इन्तेजार,निवासी ग्राम बहमनशोरा ने कोतवाली पर एक तहरीर दी थी। इस तहरीर मे बताया गया था कि गाँव निवासी संजाद व इस्लाम पुत्रगण मुतियार, रिहाना पत्नी इस्लाम व 3 अन्य लोगो ने उसके घर में घुसकर मारपीट की है। बताया गया कि घर में घुसकर इन सभी ने लाठी डंडो से हमला कर दिया। इस हमले के दौरान संजाद ने डंडे का एक वार शिकायतकर्ता के पिता इन्तेजार के सिर पर भी किया था। घटना के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए इन्तेजार को परिजनो ने उपचार हेतु सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया। यहाँ प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद चिकित्सको ने इन्तेजार को बिजनौर रेफर कर दिया था। यहाँ कल 19 जून को उपचार के दौरान इन्तेजार की मौत हो गयी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।


चाँदपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज गुरुवार को उक्त मामले में वांछित मुख्य आरोपी इस्लाम पुत्र मुतियार उक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गए आरोपी का सुसंगत धाराओ मे चालान कर जेल भेज दिया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चाँदपुर संजय कुमार तोमर, उप निरिक्षक भूषण कुमार, कांस्टेबल सागर व रजनीश शामिल रहे।

web counter free
पाठक संख्या 

पाठक संख्या ....