नजीबाबाद/जिला बिजनौर - पुलिस ने दहेज हत्या मे वांछित पिता - पुत्र को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी - NEWS UP BHARAT

Breaking

Tuesday, 17 June 2025

नजीबाबाद/जिला बिजनौर - पुलिस ने दहेज हत्या मे वांछित पिता - पुत्र को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

www.newsindia17.com
जिला बिजनौर की नजीबाबाद पुलिस ने दहेज हत्या के मामले मे वाँछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए अभियुक्तो का सुसंगत धाराओ में चालान कर जेल भेज दिया है।


उक्त मामले में गत 16 जून को मृतका के पिता मुन्ने हसन की ओर से एक तहरीर पुलिस को दी गयी थी। इस तहरीर में बताया गया था कि उनकी पुत्री सायमा परवीन का निकाह गत 16 अप्रैल को शाहनवाज पुत्र अनवार निवासी गाँव कनकपुर कलां के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद से ही सायमा के ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की माँग करने लगे थे। बताया गया कि ससुराल वाले दहेज में 5 लाख रुपए नकद व कार की मांग कर रहे थे। मृतका के पिता ने बताया कि सूचना मिलने पर वे तुरंत बेटी के ससुराल पहुंचे थे। वहां उन्होंने देखा कि सायमा का शव चारपाई पर पड़ा हुआ और सभी परिजन मौके से फरार है।


पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर पति शाहनवाज, ससुर अनवार, सास शाहजहां, ननद इमराना, देवर इमरान व जेठ फरमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आज उक्त मामले में वांछित शाहनवाज व उसके पिता अनवार को गुड़सराय की ओर जाने वाली नहर की पुलिया से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये  गए दोनो अभियुक्तो का सुसंगत धाराओ मे चालान कर जेल भेज दिया गया है।

counter
पाठक संख्या 


पाठक संख्या ....