रामपुर/उत्तर प्रदेश - दुल्हन के प्रेमी ने शादी से एक दिन पहले की दूल्हे की हत्या, 01 गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी - NEWS UP BHARAT

Breaking

Monday, 16 June 2025

रामपुर/उत्तर प्रदेश - दुल्हन के प्रेमी ने शादी से एक दिन पहले की दूल्हे की हत्या, 01 गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी

www.newsindia17.com
प्रेमिका गुलफ्शां, मृतक निहाल व आरोपी प्रेमी सद्दाम 

उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर से शादी से एक दिन पहले दुल्हन के प्रेमी द्वारा दूल्हे की हत्या किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है।  पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व मृतक के परिजनो द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गंज क्षेत्र के गुजरटोला निवासी निहाल आयु 35 वर्ष पुत्र मुशर्रत अली की शादी ढाई महीने पहले भोट थाना क्षेत्र के धनपुरा गाँव निवासी गुलफ्शा आयु के साथ तय हुई थी।  कल 15 जून को बारात आना तय था।  इसी के पूर्व 14 जून को निहाल संदिग्ध परिस्तिथियो में लापता हो गया था।  इसके बाद 15 जून की शाम उसका शव धनपुरा क्षेत्र मे एक खेत मे पड़ा मिला था।  पुलिस के अनुसार दुल्हन गुलफ्शां का उसके पड़ोस मे रहने वाले सद्दाम नाम के युवक के साथ गत 1 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था।  गुलफ्शां की शादी तय होने के बाद से सद्दाम आयु 32 वर्ष उससे नाराज था।  सद्दाम ने गुलफ्शां के घर जाकर भी विवाद किया था।  दूल्हे के मामा मेहँदी हसन ने बताया कि इस घटना मे गुलफ्शां का हाथ है।  मेहँदी हसन ने बताया कि रिश्ता होने के बाद वे सभी बहुत खुश थे और एक दावत दी थी।  इस दावत के दौरान खाना खा रहे निहाल के पास एक अनजान नंबर से फोन आया था।  इसके बाद दो लड़के निहाल को बाइक पर बैठाकर ले गए।  इसके बाद निहाल वापस नही आया।

एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि पुलिस द्वारा की गयी जाँच में निहाल आरोपी सद्दाम व उसके एक साथी फरमान  के साथ बाइक पर जाता देखा गया था।  पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरमान को गाँव धनपुरा से गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ ने उसने बताया कि सद्दाम के साथ मिलकर उसने निहाल का अपहरण किया था।  दोनों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत मे फेंक दिया।  पुलिस इस मामले मे वांछित अन्य अभियुक्तों गुलफ्शां, उसके प्रेमी सद्दाम व अनीस की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
web counter free
अभी तक पाठक संख्या 

पाठक संख्या ....