उत्तर प्रदेश/ मुरादाबाद :डॉ. विवेक गोयल ने उपस्थित पत्रकारों एवं अन्य लोगों के स्वास्थ्य की जांच की तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श प्रदान किया - NEWS UP BHARAT

Breaking

Sunday, 13 September 2026

उत्तर प्रदेश/ मुरादाबाद :डॉ. विवेक गोयल ने उपस्थित पत्रकारों एवं अन्य लोगों के स्वास्थ्य की जांच की तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श प्रदान किया


उत्तर प्रदेश /मुरादाबाद (न्यूज़ यूपी भारत संवाददाता) उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) एवं श्री रामलीला महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में पत्रकारों एवं आम लोगों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक गोयल ने उपस्थित पत्रकारों एवं अन्य लोगों के स्वास्थ्य की जांच की तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श प्रदान किया।

शिविर के दौरान मरीजों की स्वास्थ्य जांच के साथ निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क ईसीजी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। डॉ. विवेक गोयल ने लोगों को हृदय रोगों से बचाव, नियमित स्वास्थ्य जांच, खान-पान एवं जीवनशैली को बेहतर बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव के कारण हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ रहा है, इसलिए समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच कराना बेहद आवश्यक है।

स्वास्थ्य शिविर में उपज के जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, महामंत्री कुमार देव, विधिक सलाहकार श्रीराम शर्मा, मीडिया सचिव अभिषेक भारद्वाज एवं मनीष शर्मा सहित श्री रामलीला महासंघ के रोहित आहूजा मौजूद रहे।

आयोजकों ने कहा कि पत्रकारों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि लोगों को समय पर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं जांच की सुविधा मिल सके।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) एवं श्री रामलीला महासंघ ने संयुक्त रूप से डॉ विवेक गोयल का शॉल ओढ़ाकर सम्मान भी किया। डॉ विवेक गोयल ने दोनों संस्थानों का आभार व्यक्त किया।

शिविर में उपस्थित लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आयोजकों एवं चिकित्सक का आभार व्यक्त किया।

पाठक संख्या ....