. संभल डीएम-एसपी का पैदल मार्च संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी - NEWS UP BHARAT

Breaking

Tuesday, 26 May 2026

. संभल डीएम-एसपी का पैदल मार्च संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी

संभल जनपद में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने पुलिस बल के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। अधिकारियों ने बाजारों और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर लोगों से आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर प्रभावी चेकिंग करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पाठक संख्या ....