![]() |
| एआई जनरेटेड इमेज |
जिला रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक युवक ने शादी का झांसा देकर तमंचे के बल पर एक युवती से दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोपी ने इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए युवती को बार-बार अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता द्वारा थाना स्वार थाने में दी गयी तहरीर मे बताया गया कि उसके गाँव के ही निवासी शिवम उर्फ शिवा ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया था। आरोप है कि शिवम ने पहली बार उसे डरा-धमकाकर और तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने चोरी-छिपे घटना का अश्लील वीडियो भी बना लिया। पीड़िता के अनुसार वीडियो बनाने के बाद आरोपी की दरिंदगी और बढ़ गई। आरोप है कि युवक ने ये अश्लील वीडियो वायरल करने देते हुए करीब 9 से 10 बार युवती का यौन शोषण किया। लोक-लाज और बदनामी के डर से युवती काफी समय तक खामोश रही, लेकिन आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुईं।
मामला तब और गंभीर हो गया जब 25 मार्च की रात करीब 11 बजे आरोपी शिवम दीवार फांदकर युवती के घर में घुस आया। आरोप है कि उसने फिर से युवती के साथ जबरदस्ती की और विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों और शोषण से तंग आ चुकी पीड़िता ने आज 3 अप्रैल को अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई।
प्रभारी निरीक्षक स्वार संजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी शिवम उर्फ शिवा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से विवेचना की जा रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
.png)