रामपुर/उत्तर प्रदेश - चोरो के आतंक के चलते जागकर राते गुजार रहे क्षेत्रवासी, चोरो ने किशोरी पर फायर कर किया घायल - NEWS UP BHARAT

Breaking

Saturday, 19 July 2025

रामपुर/उत्तर प्रदेश - चोरो के आतंक के चलते जागकर राते गुजार रहे क्षेत्रवासी, चोरो ने किशोरी पर फायर कर किया घायल

www.newsindia17.com
कल शुक्रवार की रात जिला रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र मे चोरो ने फायर कर एक किशोरी को घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक जानकारी ली व घायल किशोरी को अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित पक्ष के अनुसार इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी है मगर प्रभारी निरीक्षक ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया है।


थाना क्षेत्र के गाँव मझरा निवासी इरशाद हुसैन के अनुसार कल शुक्रवार की रात उनकी पत्नी शौच के लिए उठी थी। इस दौरान उसे कुछ आहट सुनाई दी। दीवार के पीछे झांककर देखने पर उसे तीन लोग दिखाई पड़े। उसने तुरंत ही इरशाद को जगाया और चोरो के बारे में बताया। इरशाद ने भी दूसरी ओर से देखा और तीन लोगो के होने की पुष्टि की। पति -पत्नी ने परिवार के अन्य सदस्यों को भी जगा दिया और चोरो को घेरने के इरादे से खेत की ओर बढ़े। इसी दौरान इरशाद की पुत्री नगमा आयु 16 वर्ष ने जोर से चिल्लाकर उन सभी को ज्यादा दूर ने जाने को कहा। इस आवाज पर चोरो ने फायरिंग कर दी और गोली नगमा के हाथ को छूकर निकल गयी।


घटना की सूचना मिलते ही गश्त कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी की। ग्रामीणो के अनुसार उन्होंने भी रात में ड्रोन उड़ते देखे थे और देर रात तक जाग रहे थे। ग्रामीणो का कहना है कि चोर ड्रोन के द्वारा गाँव की रेकी करते है।

conter12
अभी तक पाठक संख्या 

पाठक संख्या ....