प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनीता देवी आयु 55 वर्ष निवासी गाँव दूधली, थाना क्षेत्र किरतपुर को पेट दर्द व उल्टी की शिकायत होने पर गुरुवार की शाम 3 बजे अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। मृतका के पुत्र शिव कुमार का कहना है कि उसकी माँ को यहाँ इमरजेंसी में भर्ती किया गया था और बताया गया था कि डॉक्टर रात 8 बजे आयेंगे। आरोप है कि रात भर भी कोई डॉक्टर उधर नही आया और उनकी माँ की हालत बिगड़ती रही। उन्होंने अन्य कर्मचारियों से भी डॉक्टर को बुलाने को कहा मगर कोई संतोषजनक उत्तर नही मिल सका। शिव कुमार का कहना है कि अस्पताल कर्मियो व डॉक्टरो की लापरवाही के चलते उसकी माँ की आज शुक्रवार की सुबह 8 बजे मौत हो गयी। हंगामा कर रहे परिजन सम्बंधित चिकित्सक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान मौके पर भीड़ जुट गयी।
हंगामे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस के साथ ही सीएमएस डा0 मनोज सेन भी मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे परिजनो को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक समझाने पर हंगामा कर रहे परिजन शांत हुए। परिजन महिला का शव साथ लेकर चले गए। सीएमएस डा0 मनोज सेन ने बताया कि उन्होंने मौके पर जाकर खुद जानकारी की है। मामले की जाँच की जा रही है। दोषियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

