नहटौर/जिला बिजनौर - पूर्व मे किशोरी के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी डंडे, सीओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षण - NEWS UP BHARAT

Breaking

Wednesday, 11 June 2025

नहटौर/जिला बिजनौर - पूर्व मे किशोरी के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी डंडे, सीओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

www.newsindia17.com

कुछ दिनों पूर्व किशोरी के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर नहटौर थाना क्षेत्र के गाँव मे दो पक्ष आज बुधवार को आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों को समझाकर शांत किया। सीओ अभय कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी की। इस घटना मे शामिल रहे दोनों पक्षों के ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किये जाने की मांग की है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम बेगराजपुर निवासी एक अल्पसंख्यक समुदाय की छात्रा के साथ कुछ दलित युवको ने छेड़छाड़ की थी। इस घटना के बाद भी दोनो पक्षो के बीच तनाव बन गया था। इस घटना के बाद गाँव के सभ्रांत लोगो ने दोनो पक्षो एक बीच समझौता करा दिया था। इस पुराने विवाद को लेकर आज बुधवार को दोनो पक्ष फिर से आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनो पक्षो के बीच जमकर लाठी डंडे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। मामला शांत होने के बाद थाने पहुंचे दोनो पक्षो ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई किये जाने की मांग की है।


मामला दो अलग अलग समुदाय के बीच का होने के चलते पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गाँव मे पैदल गश्त की। घटना की सूचना पर सीओ अभय कुमार पांडे भी गाँव पहुंचे और घटना के बारे मे जानकारी की। सीओ ने स्थानीय पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। फ़िलहाल गाँव मे शांति बनी हुई है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या 

पाठक संख्या ....