संभल को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु चलाये जा रहे अभियान की जद में अब एक मस्जिद, मंदिर व दरगाह भी आ गयी है। इन सभी को 30 फिट पीछे हटाया जायेगा। मस्जिद को हटाने हेतु सोमवार को बुलडोजर गरजा। मस्जिद कमेटी अब खुद ही पालिका की जीसीबी मशीन की मदद से मस्जिद को हटा रही है।उक्त मामले मे बताते हुए कारी नासिर ने बताया कि इस करवाई के 15 दिन पूर्व एक नोटिस उन्हें मिला था। इस नोटिस मे बताया गया था कि मस्जिद व दरगाह को 30 फिट पीछे किया जायेगा। दरगाह को यहाँ से हटाया जायेगा जबकि मस्जिद को ध्वस्त किया जायेगा। अब प्रशासन ने 20 दिन का समय और दे दिया है। पालिका की जेसीबी के साथ अपने मजदूर लगाकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन सुनील प्रकाश का कहना है कि जहाँ तक निशान लगाए गए है वही तक अतिक्रमण हटाया जायेगा। मस्जिद, मंदिर और दरगाह के पास की अतिक्रमण को नगरपालिका की जेसीबी की मदद से हटाया गया है। इसके साथ ही अन्य स्थानो से अतिक्रमण हटाने के बाद सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया गया है।
