संभल (न्यूज़ यूपी भारत):
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत जिले के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए मंडलायुक्त संगीता सिंह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। शनिवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) गेस्ट हाउस में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में उन्होंने मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया
पंचायत और विधानसभा सूचियों का होगा मिलान
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त संगीता सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत और विधानसभा की मतदाता सूचियों का आपस में मिलान कर उनके बीच के अंतर को समाप्त किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी पात्र युवाओं के फॉर्म-6 भरवाकर उनका नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज कराया जाए।

व्हाट्सएप ग्रुप से होगी बीएलओ के कार्यों की निगरानी
मंडलायुक्त ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) और सुपरवाइजर के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करें। निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के भी निर्देश दिए गए। इसके साथ ही फॉर्म-8, मतदाताओं की शिफ्टिंग और डुप्लीकेसी के मामलों की नियमित जांच करने को कहा गया। बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ और कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

1847 बूथों पर चल रहा अभियान, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्यप्रिय सिंह ने बैठक में अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि जिले में कुल 1847 बूथ और 952 मतदान केंद्र हैं।

- दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक निर्धारित है।
- प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 को किया जाएगा।
- मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।
बैठक में ये अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण बैठक में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल, पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, उपजिलाधिकारी संभल विकास चंद्र, एसडीएम गुन्नौर अवधेश कुमार, एसडीएम चंदौसी आशुतोष तिवारी और डिप्टी कलेक्टर नीरज कुमार द्विवेदी उपस्थित रहे। राजनीतिक दलों की ओर से कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, भाजपा से अवधेश प्रताप सिंह और बसपा से थान सिंह समेत अन्य दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।