विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता संग स्वतंत्रता सेनानी बाबा काशीराम की जयंती मनाई - NEWS UP BHARAT

Breaking

Sunday, 12 July 2026

विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता संग स्वतंत्रता सेनानी बाबा काशीराम की जयंती मनाई


चन्दौसी। सर्व समाज जागरूकता अभियान (भारत) एवं महापुरुष स्मारक समिति के तत्वावधान में शनिवार को नीलम हॉस्पिटल, सीता रोड पर विश्व जनसंख्या दिवस और स्वतंत्रता सेनानी बाबा काशीराम की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में परिवार नियोजन, मातृ स्वास्थ्य, लैंगिक समानता तथा युवाओं को शिक्षा और अवसरों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
मुख्य वक्ता माधव मिश्र ने बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए जनसंख्या नियंत्रण को समय की आवश्यकता बताया। साथ ही स्वतंत्रता सेनानी बाबा काशीराम के जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में चिकित्सकों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

पाठक संख्या ....