भारतीय मानव कल्याण समिति ने मनाया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस - NEWS UP BHARAT

Breaking

Wednesday, 1 July 2026

भारतीय मानव कल्याण समिति ने मनाया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस



चंदौसी (संभल) –भारतीय मानव कल्याण समिति के विनायक मार्ग स्थित कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया।
मुख्य अतिथि सुशील कुमार भोलेनाथ ने कहा आज यह दिन उन सभी डॉक्टरों को सम्मान और धन्यवाद देने का अवसर है, जो अपने ज्ञान, सेवा और समर्पण से अनगिनत लोगों के जीवन की रक्षा करते हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ टीएस पाल ने कहा डॉक्टर केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण हैं। जब कोई व्यक्ति बीमारी, दर्द या संकट में होता है, तब डॉक्टर ही आशा की नई किरण बनकर उसके जीवन में विश्वास जगाते हैं। दिन हो या रात, त्योहार हो या अवकाश, वे अपने कर्तव्य का पालन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करते हैं।
राहुल चौधरी ने कहा भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को मनाया जाता है। यह महान चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती और पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उनका जीवन सेवा, त्याग और चिकित्सा के उच्च आदर्शों का प्रेरणादायक उदाहरण है।अंत मे सामाजिक एवम स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृट सेवाएं दे रहे डॉ टी एस पाल को सम्मानित किया गया।गोष्ठी की अध्यक्षता ओमप्रकाश गुप्ता ने तथा संचालन राजेश पाल ने किया।
इस दौरान क्रांति कुमार ,पंकज कुमार,निशान्त शर्मा,मुनीश बाबू,राजेश कुमार ने भी अपने विचार रखे।

पाठक संख्या ....