संभल,/चंदौसी –साक्षी सेवा समिति की मासिक बैठक मिलन विहार कॉलोनी में श्रीमती जयश्री के निवास पर आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति की अध्यक्ष बबिता बिंदल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रंजना शर्मा ने कहा कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, जागरूकता एवं स्वावलंबन के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान कन्या सुमंगल योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पेड़ लगाओ-जल बचाओ अभियान, नशा मुक्ति अभियान तथा हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 और 108 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।