प्रीपेड मीटर के पोस्टपेड होने में लगेंगे 24 दिन प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में बदलने की प्रक्रिया शुरू की, - NEWS UP BHARAT

Breaking

Thursday, 7 May 2026

प्रीपेड मीटर के पोस्टपेड होने में लगेंगे 24 दिन प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में बदलने की प्रक्रिया शुरू की,



लखनऊ से आई खबर के अनुसार बिजली विभाग ने प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड सिस्टम में बदलने की घोषणा कर दी है। हालांकि उपभोक्ताओं को इसका पूरा लाभ मिलने में लगभग 24 दिन लगेंगे। विभाग इस बदलाव के लिए एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) तैयार कर रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान यदि किसी उपभोक्ता का बैलेंस नेगेटिव भी हो जाता है, तब भी उसकी बिजली सप्लाई बंद नहीं की जाएगी। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
विभाग के अनुसार पोस्टपेड बिलिंग सिस्टम 27 से 30 दिन के चक्र पर काम करेगा। यानी उपभोक्ता जितनी बिजली इस्तेमाल करेगा, उसका बिल महीने के अंत में तैयार होगा।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद अभी जो प्रीपेड मीटर लगे हैं, वे पोस्टपेड की तरह काम करने लगेंगे। उपभोक्ताओं द्वारा उपयोग की गई बिजली का बिल उनके पॉजिटिव बैलेंस से समायोजित किया जाएगा और नए बिल की जानकारी मैसेज के जरिए भेजी जाएगी।
अगर किसी उपभोक्ता का बैलेंस नेगेटिव रहेगा, तो वह राशि अगले महीने के बिल में जोड़ दी जाएगी। विभाग ने बताया कि 10 जून तक प्रीपेड मीटर धारकों को नए बिल संबंधी संदेश मिलने शुरू हो जाएंगे।

पाठक संख्या ....