चंदौसी - श्री परशुराम धर्मशाला ट्रस्ट (रजि) की बैठक मे निर्धारित किया गया वार्षिक सदस्यता शुल्क - NEWS UP BHARAT

Breaking

Sunday, 3 August 2025

चंदौसी - श्री परशुराम धर्मशाला ट्रस्ट (रजि) की बैठक मे निर्धारित किया गया वार्षिक सदस्यता शुल्क

श्री परशुराम धर्मशाला ट्रस्ट (रजि) की एक बैठक सीता रोड स्थित के वी रॉयल सोसायटी के हाल में आयोजित की गई। सभा का मुख्य एजेंडा श्री परशुराम धर्मशाला निर्माण व उक्त कार्य हेतु धन संग्रह था। सभा की अध्यक्षता कवि श्री माधव मिश्रा ने तथा संचालन राजेन्द्र कुमार शर्मा ने किया।


सभा में अनेक सदस्यों ने धर्मशाला निर्माण हेतु अपनी आर्थिक सहयोग राशि भी जमा कराई साथ ही शेष सदस्यों ने यथा शीघ्र राशि जमा कराने का आष्वासन दिया जिससे जल्दी ही धर्मशाला निर्माण का कार्य प्रारम्भ किया जा सके। सभा मे सर्व सम्मति से ट्रस्ट की सदस्यता के वार्षिक शुल्क के रुप में 1100 रुपये वार्षिक निर्धारित किया गया।


आज वर्षा की बाधा के बाद भी काफी संख्या में विप्र बन्धु उपस्थित हुए। सभा में अवध किशोर शर्मा,दिनेश कुमार शर्मा,हरद्वारीलाल मिश्रा,जय शंकर दुबे, पी एन शर्मा, अभिनव शर्मा,अशवनी शर्मा, आदित्यकान्त शर्मा,संजीव शर्मा,रमाकांत शर्मा, गोरवकान्त शर्मा, शर्मा,सच्चिदानंद शर्मा, राधेश्याम शर्मा,बृजेश शर्मा, राजीव शर्मा, संजीव  शर्मा, विकास कुमार सनातनी, संजीव मिश्रा, सुधीर मिश्राआदि अनेक विप्र बन्धु उपस्थित रहे।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या 

पाठक संख्या ....