प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव झाड़पुरा निवासी हुक्म सिंह खेती किसानी करते है। उन्होंने खेत के पास ही एक छोटा सा घर बनाया हुआ है। इस घर मे हुक्म सिंह व उनकी पत्नी मुन्नी देवी आयु 65 वर्ष रहते थे। हुक्म सिंह का एक पुराना मकान गाँव मे भी है। इस मकान मे उनके बेटे व बहुए रहती है। आज गुरुवार की शाम लगभग साढ़े 4 बजे हुक्म सिंह किसी काम से बाहर गए थे जबकि मुन्नी देवी पशुओ के लिए चारा लाने पास के ही खेत मे गयी थी। इसी दौरान आवारा कुत्तो के झुण्ड ने मुन्नी देवी पर हमला कर दिया। मुन्नी देवी के चीखने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे दो बाइक सवार रुके और किसी प्रकार कुत्तो को भगाया। बाइक सवारो ने मौके पर जाकर देखा कि महिला की मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ अफजलगढ़ राजेश सिंह सोलंकी, थानाध्यक्ष सुमित राठी व ग्राम प्रधान कपिल कुमार सैनी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। लगातार हो रहे आवारा कुत्तो के हमलो को लेकर क्षेत्रीय निवासियो के भय बना हुआ है। क्षेत्रीय निवासी प्रशासन से आवारा कुत्तो को पकड़कर अन्यत्र कही दूर छोड़े जाने की मांग कर रहे है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.jpg)
