एक ओर हरियाली व पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रहते हुए सरकार द्वारा एक पेड़ मां के नाम जैसी योजनाएं चलाई जा रही है, वहीं चंदौसी नगर पालिका द्वारा की गयी एक कार्रवाई ने इन प्रयासों को ठेंगा दिखाने का काम किया है। नगर की एक कॉलोनी निवासी पत्रकार के घर के बाहर लगे वर्षो पुराने कुछ पेड़ो को नगर पालिका द्वारा जड़ से उखड़वा दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर की गणेश कॉलोनी स्थित एक पत्रकार के आवास के बाहर लगे वर्षों पुराने हरे-भरे पेड़ों को नगर पालिका के कर्मचारियों ने जेसीबी लगवाकर उखाड़वा दिया। इस घटना के बाद से क्षेत्रवासियो मे रोष व्याप्त है। उक्त घटन पंजाबी कॉलोनी, सीता रोड क्षेत्र की है, जहां शनिवार दोपहर पालिका नगर कर्मचारी जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे और पत्रकार के घर के बाहर लगे पेड़ों को जड़ से उखाड़ना शुरू कर दिया। मौके पर पहुँचे स्थानीय निवासियो द्वारा विरोध किये जाने पर पालिकाकर्मी कुछ पेड़ों को उखाड़ने के बाद लौट गए। पत्रकार के परिजनों के अनुसार, पेड़ों को उखाड़ने का विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता भी की गई।गली नंबर 6बी, गणेश कॉलोनी निवासी पत्रकार ने बताया कि जिन पेड़ों को उखाड़ा गया, वे न सिर्फ मोहल्ले की सुंदरता बढ़ाते थे, बल्कि गर्मी में छाया और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक थे। उन्होंने सवाल उठाया कि एक ओर सरकार वृक्षारोपण अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर नगर पालिका अधिकारी वर्षों पुराने वृक्षों को उखाड़कर पर्यावरण को क्षति पहुंचा रहे हैं। पत्रकार ने इस मामले में वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं और नगर पालिका प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि उखाड़े गए पेड़ों को दोबारा लगाया जाए और इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में रोकी जाए।
स्थानीय निवासियों ने भी प्रशासन के इस रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हरे पेड़ों को उखाड़ना न केवल पर्यावरण के खिलाफ है, बल्कि मानवीय सोच के भी विपरीत है। वे जल्द ही नगर पालिका कार्यालय जाकर विरोध दर्ज कराने की योजना बना रहे
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
